Rajasthan: गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने ट्विटर पर फोड़ा बम, सीएम बोले- काम का बहुत दबाव है, टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लें

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को कहा कि खेल मंत्री अशोक चांदना की 'उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने' की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि मंत्री ने किसी प्रकार के तनाव के चलते ऐसी बात कह दी हो.

सीएम अशोक गहलोत (Photo Credits: Facebook)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शुक्रवार को कहा कि खेल मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) की 'उन्हें मंत्री पद से मुक्त करने' की टिप्पणी को गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि मंत्री ने किसी प्रकार के तनाव के चलते ऐसी बात कह दी हो. Rajasthan: पारिवारिक कलह में पति ने कुल्हाडी से वार कर पत्नी की हत्या की

उल्लेखनीय है कि चांदना ने बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री गहलोत को संबोधित करते हुए ट्वीट किया था ‘'माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका जी को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं.’’ रांका मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हैं.

इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने राज्य में प्रस्तावित ग्रामीण ओलंपिक का जिक्र किया. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य में ग्रामीण ओलंपिक होने हैं जिनमें 30 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे. इतना बड़ा भार उन (चांदना) पर है. हो सकता है कि वह किसी प्रकार के तनाव में आ गए हों और टिप्पणी कर दी.’'

गहलोत ने कहा, ‘‘उसको ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. मेरी उनसे बातचीत नहीं हुई है. दबाव में काम करते लग रहे हैं, इतनी बड़ी जिम्मेवारी उन पर आ गई है, देख लेंगे.'

गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें यहां पुष्पांजलि अर्पित की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट