देश

डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी और समाजवादी पार्टी के दिवंगत मुखिया मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) यादव की बहू डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली.

डिंपल यादव ने लोकसभा सांसद के रूप में ली शपथ
Dimple Yadav (Photo Credit : Twitter)

Dimple Yadav Oath: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी और समाजवादी पार्टी के दिवंगत मुखिया मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) यादव की बहू डिंपल यादव ने सोमवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली. डिंपल ने पिछले हफ्ते मैनपुरी से भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को 2.8 लाख से ज्यादा वोटों से हराकर उपचुनाव जीता थायह भी पढ़े:Yogi Adityanath: सभी पीएचसी में बहुत जल्‍द 'टेली कंसल्टेंसी' और 'टेलीमेडिसिन' की सुविधा होगी

लोकसभा सांसद के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा. वह कन्नौज से दो बार निचले सदन की सदस्य रह चुकी हैं.

10 अक्टूबर को मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था. डिंपल जब सुबह शपथ लेने पहुंचीं तो उनके साथ उनके पति अखिलेश यादव भी थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).