दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: केजरीवाल को मिल रही जीत पर रामदास आठवले ने दी बधाई, नसीहत देकर कहा- अब पीएम मोदी के साथ मिलकर करें काम

केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के शुरुआती रुझान में आप की निर्णायक बढ़त के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देने के साथ ही उन्हें अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मिलकर दिल्ली के विकास पर ध्यान केन्द्रित करने की नसीहत भी दी

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले (Photo Credit- ANI)

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम के शुरुआती रुझान में आप की निर्णायक बढ़त के आधार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बधाई देने के साथ ही उन्हें अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi)  के साथ मिलकर दिल्ली के विकास पर ध्यान केन्द्रित करने की नसीहत भी दी .

आठवले ने चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘शुरुआती रुझान में 57 सीटों पर आप ने बढ़त बना ली है. इससे साफ है कि दिल्ली वालों ने देश में मोदी को और दिल्ली में केजरीवाल को पसंद किया है. ’’ यह भी पढ़े: दिल्ली चुनाव परिणाम 2020: अब तक के रुझानों में आप सबसे आगे, लोगों ने कहा- कांग्रेस की कमजोरी से केजरीवाल को हुआ फायदा

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार दूसरी बार आप के शानदार प्रदर्शन के लिये मैं केजरीवाल को बधाई देता हूं। साथ ही उम्मीद करता हूं कि केजरीवाल अब प्रधानमंत्री मोदी के प्रति टकरावपूर्ण रवैया अपनाने के बजाए उनके साथ मिलकर काम करेंगे जिससे दिल्ली का विकास हो. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड