देश

JNU हिंसा पर पी. चिदंबरम बोले- मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को जवाबदेह ठहराए जाए

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) में हमले को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि इस मामले में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए.

JNU हिंसा पर पी. चिदंबरम बोले- मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर को जवाबदेह ठहराए जाए
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हमले को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया और कहा कि इस मामले में दिल्ली के पुलिस आयुक्त (Police commissioner) को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. पूर्व गृह मंत्री ने यह भी कहा कि जवाबदेही की परिधि में गृह मंत्री अमित शाह भी आते हैं. चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा, ''बीती रात जेएनयू में भयावह घटना हुई। यह इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि हम अराजकता की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़ी खुफिया जानकारी नहीं थी तो यह सरकार की खुफिया से जुड़ी विफलता है और अगर इसकी जानकारी थी तो यह उत्तरदायित्व निभाने में घोर विफलता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस आयुक्त को जवाबदेह ठहराया जाए. यह भी पढ़े: JNU हिंसा: स्वराज इंडिया पार्टी के संस्थापक योगेंद्र यादव का आरोप, जेएनयू छात्रों से मिलने के दौरान तीन बार हमला- मुंह पर मारी लात

एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने कहा कि जवाबदेही की शुरुआत पुलिस आयुक्त से होती है और यह गृह मंत्री तक जाती है. उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार किया जाए और कड़ी कार्रवाई की जाए

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2020 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).