Delhi MCD Bypolls 2021: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का बड़ा दावा, कहा-बीजेपी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी और जनता AAP को करारा जवाब देगी

राजधानी दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव को लेकर भाजपा, आम आदमी पार्टी सहित कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. इसके साथ ही सियासी बयानबाजी का भी दौर लगातार जारी है. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेता एक दुसरे पर हमलावर हैं. इसी बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा एमसीडी उपचुनाव की सभी सीटें जीतेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को जनता करारा जवाब देगी.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-Facebook)

नई दिल्ली, 8 फरवरी 2021. राजधानी दिल्ली में नगर निगम (एमसीडी) के उपचुनाव को लेकर भाजपा, आम आदमी पार्टी सहित कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. इसके साथ ही सियासी बयानबाजी का भी दौर लगातार जारी है. भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेता एक दुसरे पर हमलावर हैं. इसी बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Delhi BJP Chief Aadesh Gupta) ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा एमसीडी उपचुनाव (MCD Bypolls 2021) की सभी सीटें जीतेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) को जनता करारा जवाब देगी.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हम निगम उपचुनाव को मुख्य चुनाव की तरह लड़ेंगे. कोरोना के समय मोदी सरकार ने दिल्लीवासियों को बचाने का काम किया, वही दूसरी ओर दिल्ली सरकार पूरे समय सोती रही. दिल्ली को अराजकतावाद की आग में झोंकना वाले लोगों का समर्थन करने के लिए केजरीवाल सरकार को दिल्ली की जनता करारा जवाब देगी. साथ ही भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी. यह भी पढ़ें-दिल्ली: आप नेता दुर्गेश पाठक का बड़ा आरोप, कहा- मोहल्ला सभाओं में शामिल होने वाले लोग एमसीडी में फैले बीजेपी नेताओं के भ्रष्टाचार की खोल रहे हैं पोल

आदेश गुप्ता बोले- दिल्ली की जनता आप को करारा जवाब देगी-

ज्ञात हो कि पांच वार्डों में होने वाले उपचुनाव के चलते बीजेपी ने अपनी विधायकों सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों को मैदान में उतारने की रणनीति बनाई हुई है. जबकि चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस और भाजपा के कई नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुके हैं. एमसीडी उपचुनाव के मद्देनजर 28 फरवरी को वोटिंग होनी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Swiss Air Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ के दौरान स्विस एयर फ्लाइट का इंजन हुआ फेल; 245 यात्री थे सवार

Weather Forecast Today, April 26, 2026: उत्तर भारत में भीषण गर्मी, पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान; जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड