Manish Sisodia CBI Arrest: मनीष सिसोदिया की कोर्ट में पेशी आज, देशभर में प्रदर्शन करेगी AAP

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें आज सुबह राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. आप ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. AAP दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी. 12 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा.

Manish Sisodia (Photo Credit : Twitter)

Delhi Deputy CM Manish Sisodia CBI Arrest: दिल्ली शराब नीति घोटाले के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. सिसोदिया ने रविवार की रात सीबीआई हेडक्वार्टर में गुजारी. उन्हें आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा. आप ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. AAP दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी. 12 बजे से प्रदर्शन शुरू होगा. Manish Sisodia Arrested: सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बीजेपी का तंज, कहा- शराब घोटाले में शामिल दुनिया के एकमात्र शिक्षा मंत्री होंगे

सीबीआई का आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाले में आपराधिक साजिश रची और उन्होंने सबूतों को मिटाने की कोशिश की. सीबीआई के मुताबिक नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए उपमुख्यमंत्री और प्रभारी आबकारी मंत्री व 14 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. मामले में मुंबई की एक निजी कंपनी के तत्कालीन सीईओ व 6 अन्य लोगों के खिलाफ 25 दिसंबर 2022 को आरोप पत्र दाखिल किया गया था.

CBI के अनुसार डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 19 फरवरी 2023 को जांच में सहयोग करने के लिए सीआरपीसी की धारा 41-A के तहत नोटिस जारी किया गया था. हालांकि उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा. इसके बाद 26 फरवरी को उनसे पूछताठ की गई, इस दौरान उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए और जांच में सहयोग नहीं किया. इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आम आदमी पार्टी ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है. थानाध्यक्षों समेत थाना पुलिस को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड