ममता के बाद अब केजरीवाल ने कहा- प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में जरूर जाऊंगा
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें भाग लेंगे।
नयी दिल्ली. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें भाग लेंगे।
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी :आप: और भारतीय जनता पार्टी: भाजपा : दोनों एक दूसरे पर हमला बोलते रहे हैं। यह भी पढ़े-पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सभी राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रमुख विपक्षी दलों के नेता आमंत्रित
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है।
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

