मोदी के ध्रुव विरोधी यशवंत सिन्हा से अरविन्द केजरीवाल ने की ये बड़ी अपील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की. हालांकि उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया कि वह किससे चुनाव लड़ें.
नोएडा: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की. हालांकि उन्होंने किसी पार्टी विशेष का नाम नहीं लिया कि वह किससे चुनाव लड़ें. यशवंत सिन्हा हाल के दिनों में मोदी सरकार के फैसलों की आलोचना के लिए चर्चा में रहे हैं.
केजरीवाल ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "कुछ दिन पहले यशवंत जी ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे. सर, मैं कहना चाहता हूं कि आप जैसे अच्छे व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेंगे तो फिर कौन लड़ेगा. जनता चाहती है कि आप चुनाव लड़ें."
आप नेता संजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित पदयात्रा के समापन पर यहां 'जन अधिकार' रैली आयोजित की गई थी.रैली में सिन्हा, केजरीवाल, संजय सिंह के अलावा भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिंह भी मौजूद थे.
केजरीवाल ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए कहा, "शत्रुघ्न जी चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने इसे खारिज नहीं किया है."आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से पांच पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है और दो सीट पर अभी घोषणा होनी बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

