देश

दिल्ली मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए 1000 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को दी मंजूरी दी

वायु प्रदूषण के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली मंत्रिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए 1000 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को मंजूरी दी.

दिल्ली मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए 1000 इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को दी मंजूरी दी
इलेक्ट्रिक बस (Photo Credit- Pixabay)

नई दिल्ली: वायु प्रदूषण (Air Pollution) के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली मंत्रिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए 1000 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों (Electric Bus) के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसे दिल्ली के लिए 'एक एतिहासिक दिन' बताते हुए राज्य परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि यह निर्णय दिल्ली के लोगों के लिए एक साफ-सुथरा और हरियाला भरा भविष्य सुनिश्चित करेगा.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली मंत्रिमंडल ने 1000 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है." मंत्रिमंडल ने यह निर्णय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली को बधाई. मंत्रिमंडल ने 1000 इलेक्ट्रिक बसों की मंजूरी दे दी.

यह भी पढ़ें: योगी मंत्रिमंडल के कुंभ स्नान को लेकर शशि थरूर की टिप्पणी पर स्मृति ईरानी ने किया पलटवार, बताया हिन्दू आस्था पर चोट

कई बाधाओं का निर्माण किया गया. सभी बाधाओं को हमने पार कर लिया. दिल्ली भारत का पहला ऐसा शहर होगा, जहां इतनी बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी."

पिछली जुलाई में, दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 2500 करोड़ रुपये की लागत से 1000 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. सरकार ने 2018-19 के बजट में इसका वादा किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2019 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).