देश

अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर BJP झूठ बोल रही है

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर भाजपा सरासर झूठ बोल रही है.

अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप, कहा-  दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर BJP झूठ बोल रही है
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credit-ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को दावा किया कि अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने को लेकर भाजपा सरासर झूठ बोल रही है. केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के ट्वीट को टैग किया है जिसमें उन्होंने अनधिकृत कॉलोनियों पर डीडीए की वेबसाइट से अक्सर पूछे जाने वाले सवालों को साझा किया है. केजरीवाल ने दावा किया कि वेबसाइट दिखाती है कि केंद्र की योजना ना तो अनधिकृत कॉलोनियों को और ना ही मकानों को नियमित करेगी.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘डीडीए की वेबसाइट कहती है कि केंद्र की योजना ना तो अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करेगी, ना ही मकानों को. वाकई चौंकाऊ है.  विश्वास नहीं होता कि भाजपा लोगों से सरासर झूठ बोल रही है और ढेर सारे होर्डिंग लगाए गए हैं.  डीडीए की वेबसाइट के जरिए लोगों को सच बताने के लिए हरदीप पुरी जी का शुक्रिया. सिसोदिया ने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है. यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह को दी धमकी कहा- नागरिकता कानून वापस नहीं लिया, तो कोलकाता एयरपोर्ट के बाहर नहीं निकलने देंगे

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अगर वे सच में अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करना चाहते हैं तो लोगों को उनकी रजिस्ट्री क्यों नहीं दे रहे. सिसोदिया ने अक्सर पूछे जाने वाले सवाल दिखाते हुए कहा, ‘‘डीडीए ने अपनी वेबसाइट पर साफ उल्लेख किया है कि यह नीति ना तो अनधिकृत कॉलोनियों को और ना ही वहां निर्मित ढांचों को नियमित करने के लिए है. ’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2019 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).