दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020: आप की शानदार जीत पर सीएम अरविंद केजरीवाल को राहुल गांधी ने दी बधाई

आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत पर सभी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बधाइयां दे रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाइयां दी.

राहुल गांधी (Photo Credits- PTI/File)

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Results 2020) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) जीत का परचम लहरा चुकी है. आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें जाती दिख रही है वहीं बीजेपी (BJP)  मात्र 8 सीटों पर सिमटती दिख रही है. आम आदमी पार्टी की इस शानदार जीत पर सभी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बधाइयां दे रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाइयां दी. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर सीएम अरविंद केजरीवाल और AAP को मेरी शुभकामनाएं और बधाई.

आम आदमी पार्टी की जीत पर मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने भी अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाइयां दी. उन्होंने ट्वीट किया, दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने पर मैं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बधाई देता हूं और उम्मीद व विश्वास करता हूं कि दिल्ली की नवनिर्वाचित सरकार उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास, प्रगति व जनहित को लेकर कार्य कर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी.

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020: रुझानों के अनुसार बीजेपी का सुधरा प्रदर्शन, मगर फिर कांग्रेस नहीं खोल पा रही है खाता, दिग्गज नेता भी पीछे.

यहां देखें राहुल गांधी का ट्वीट-

कमलनाथ का ट्वीट-

अखिलेश यादव का ट्वीट-

एसपी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा. दिल्ली के नतीजे बता रहे हैं कि अधिकांश भारतीय आज भी सामाजिक रूप से उदार व राजनीतिक रूप से समझदार हैं व धर्म जैसे व्यक्तिगत विषय को राजनीति के पंक में घसीटकर अपना सियासी फूल खिलानेवालों के खिलाफ हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट