दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहकर क्या बीजेपी ने कर दी 2015 वाली गलती?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और BJP के बीच तगड़ी जुबानी जंग छिड़ी हुई है. एक दूसरे पर जमकर हमला दोनों ही पार्टी के नेता कर रहे है. बीजेपी की कमान गृहमंत्री अमित शाह के हाथ में है तो सीएम अरविंद केजरीवाल AAP की रथ को हांकते नजर आ रहे हैं. मीडिया की सुर्खियों में दोनों दलों के नेता छाए हुए हैं. इसी बीच बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के एक कथित बयान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह के इस आग में घी डालने का काम कर दिया. आतंकवादी शब्द को केजरीवाल ने ठीक उसी तरह से लपका जैसे क्रिकेट का कोई खिलाड़ी बल्लेबाज की गेंद पकड़ता हो. प्रवेश वर्मा के इस विवादित बयान के तुरंत बाद सीएम केजरीवाल ने पत्रकार परिषद बुला लिया और जनता से पूछा कि मैंने लोगों के लिए दवा और टेस्ट की व्यवस्था की. क्या शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए इंतजाम करने वाला आतंकवादी होता है. बुजुर्गों के बारे में सोचा तो क्या मैं आतंकवादी बन गया. शहीद के परिवार का ख्याल रखा, तो मैं आतंकवादी हूं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( फोटो क्रेडिट- PTI )

Delhi Assembly Election 2020:- दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP और BJP के बीच तगड़ी जुबानी जंग छिड़ी हुई है. एक दूसरे पर जमकर हमला दोनों ही पार्टी के नेता कर रहे है. बीजेपी की कमान गृहमंत्री अमित शाह के हाथ में है तो सीएम अरविंद केजरीवाल AAP की रथ को हांकते नजर आ रहे हैं. मीडिया की सुर्खियों में दोनों दलों के नेता छाए हुए हैं. इसी बीच बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के एक कथित बयान में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कह के इस आग में घी डालने का काम कर दिया. आतंकवादी शब्द को केजरीवाल ने ठीक उसी तरह से लपका जैसे क्रिकेट का कोई खिलाड़ी बल्लेबाज की गेंद पकड़ता हो. प्रवेश वर्मा के इस विवादित बयान के तुरंत बाद सीएम केजरीवाल ने पत्रकार परिषद बुला लिया और जनता से पूछा कि मैंने लोगों के लिए दवा और टेस्ट की व्यवस्था की. क्या शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए इंतजाम करने वाला आतंकवादी होता है. बुजुर्गों के बारे में सोचा तो क्या मैं आतंकवादी बन गया. शहीद के परिवार का ख्याल रखा, तो मैं आतंकवादी हूं.

बीजेपी नेता का यह बयान कहीं साल 2015 वाले बयान की तरह उनके गले फांस न बन जाए. शायद आपको याद नहीं होगा. लेकिन 2015 में बीजेपी ने विज्ञापन के माध्यम से अरविंद केजरीवाल के 'उपद्रवी गोत्र' का बता दिया था. जिसके बाद जमकर हंगाम मचा था. यह विज्ञापन बीजेपी की गले की ऐसी फांस बनी कि इसपर सफाई देने के लिए खुद मंत्री पियूष गोयल सामने आए. उन्होंने कहा था कि AAP इसे जाती रंग दे रही है. वहीं केजरीवाल ने इसे अग्रवाल समाज जोड़ते हुए उनका अपमान बताया था. वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में सीएम केजरीवाल को आतंकी बीजेपी ने कह डाला.

बता दें कि जनता से सीएम केजरीवाल ने पूछा था कि मैंने अपना जीवन देश की सेवा में लगाया है. केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मधुमेह का रोगी होने के बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ भूख हड़ताल की. उन्होंने मुझे परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, मेरे घर पर छापे मारे, मेरे दफ्तर पर छापे मारे, मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए. अब मैं इसका फैसला दिल्ली की जनता पर छोड़ता हूं कि वह उन्हें अपना बेटा मानते हैं, भाई मानते हैं या फिर आतंकवादी समझते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें