दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: केजरीवाल ने सेट किया आम आदमी पार्टी का एजेंडा, बताया किस मुद्दे पर लड़ेंगे इलेक्शन  

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को वोटिंग और मतगणना 11 फरवरी को होगी। इसके साथ ही दिल्ली में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव की तारीख का ऐलान होने के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपनी पार्टी का एजेंडा साफ कर दिया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये चुनाव काम पर होगा. आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से है.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credit- PTI)

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) की तारीखों का ऐलान हो गया है. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को वोटिंग और मतगणना 11 फरवरी को होगी. इसके साथ ही दिल्ली में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है. चुनाव की तारीख का ऐलान होने के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर अपनी पार्टी का एजेंडा साफ कर दिया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये चुनाव काम पर होगा. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का सीधा मुकाबला बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) से है.

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 जनवरी है. इसके साथ ही जांच 22 जनवरी को होगी. वही नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 24 जनवरी है. उल्लेखनीय है कि साल 2015 में 7 फरवरी के दिन वोट डाले गए थे. नतीजे 10 फरवरी को आए थे. हालांकि इस बार दोनों मामलों में एक-एक तारीख आगे बढ़ा दी गई है. यह भी पढ़े-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: 8 फरवरी को होगा मतदान और 11 को आएंगे नतीजे, जानें इस इलेक्शन से जुड़ी सभी बड़ी बातें

अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट-

ज्ञात हो कि साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को 70 में से 67 सीटें मिली थीं.बीजेपी को तगड़ा झटका लगा था. जिन्हे महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ा था. दूसरी ओर कांग्रेस को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिल सकी थी. इस बार दिल्ली के 1.47 करोड़ वोटर नई सरकार का चुनाव करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट