देश

Delhi Elections 2025: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो मनीष सिसोदिया फिर बनेंगे डिप्टी सीएम (Watch Video)

दिल्ली की जंगपुरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे मनीष सिसोदिया को लेकर अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने जंगपुरा की भारी सभा में ऐलान किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एक बार फिर से मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम होंगे.

Delhi Elections 2025: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में AAP की सरकार बनी तो मनीष सिसोदिया फिर बनेंगे डिप्टी सीएम (Watch Video)
(Photo Credits AAP)

Delhi Assembly Elections 2025:  दिल्ली की जंगपुरा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे मनीष सिसोदिया को लेकर अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है. केजरीवाल ने जंगपुरा में  भरी सभा में ऐलान किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एक बार फिर से मनीष सिसोदिया डिप्टी सीएम होंगे. केजरीवाल ने कहा, "अगर आपके विधानसभा क्षेत्र का डिप्टी सीएम होगा, तो किसी भी अधिकारी की मजाल नहीं होगी कि वह फोन न उठाए. " केजरीवाल ने यह भी कहा कि मनीष सिसोदिया नहीं, बल्कि आप सभी डिप्टी सीएम होंगे. ऐसे में इस सीट से  मनीष सिसोदिया को वोट देकर चुनाव जीताएं.

केजरीवाल के इस ऐलान के बाद आप ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर लिखा,  “पिछली बार 8 विधानसभा में बीजेपी के विधायक जीते. उन्होंने अपने यहां कोई काम नहीं होने दिया. आठों ने अपनी विधानसभा नर्क बना दी. वहीं आप की तरफ से आगे लिखा गया कि आप लोग ऐसी गलती भूलकर भी मत करना. जंगपुरा से आप लोग डिप्टी सीएम के रूप में मनीष सिसोसिया  को चुनकर विधानसभा भेज देना.” यह भी पढ़े: Delhi Elections 2025: मनीष सिसोदिया दिल्ली के पटपड़गंज से नहीं जंगपुरा से लड़ेंगे चुनाव, सीट छोड़ने पर BJP ने पोस्टर जारी कर बताया भगोड़ा

मनीष सिसोदिया फिर से होंगे दिल्ली के डिप्टी सीएम

सिसोदिया इस बार पटपड़गंज से नहीं जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं.

सिसोदिया इस बार पटपड़गंज से नहीं जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका सामना बीजेपी के उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी से होगा. जीत को लेकर तीनों नेता दावा कर रहे हैं. हालंकि इस सीट से जीत का सेहरा किस नेता के सिर पर बंधेंगे. 8 फरवरी को परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा.

आप कल जारी करेगी मैनिफेस्ट

दिल्ली चुनाव को लेकर कल यानि सोमवार को आप दोपहर 12 बजे अपने मैनिफेस्ट जारी कर सकती है. यह मैनिफेस्ट आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी जारी होगा.

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव

देश की राजधानी दिल्ली में एक ही चरण में 70 सीटों पर  चुनाव होंगे. जिनके नतीजें 8 फरवरी को घोषित होगे. दिल्ली की चुनाव में आप, बीजेपी, कांग्रेस तीन पार्टियां चुनाव मैदान में हैं. मौजूदा समय में दिल्ली की सत्ता पर आप के हाथों में हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2025 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).