देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल नतीजे: दिल्ली में फिर एक बार केजरीवाल सरकार, सभी पोल में आम आदमी पार्टी आगे, बीजेपी को भी फायदा

बता दें कि इस चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों पार्टियों ने ताबड़तोड़ प्रचार किया. आम आदमी पार्टी अपने 5 सालों के काम को लेकर चुनावी मैदान में उतरी तो वहीं बीजेपी की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े दिग्गजों के साथ प्रचार-प्रसार में उतरी थी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल नतीजे: दिल्ली में फिर एक बार केजरीवाल सरकार, सभी पोल में आम आदमी पार्टी आगे, बीजेपी को भी फायदा
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ( (Photo Credits: IANS)

Delhi Assembly Elections 2020 Exit Poll Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर मतदान हो चुका है. आम आदमी पार्टी (AAP) फिर से शानदार प्रदर्शन के साथ सत्ता में वापसी के लिए तैयार है. दरअसल मतदान के बाद जो एग्जिट पोल के नतीजे आ रहे हैं. उससे तो उससे साफ नजर आ रहा है कि केजरीवाल की सरकार फिर से सत्ता में काबिज हो सकती है. फिलहाल अभी इसे फाइनल रिजल्ट नहीं माना जा सकता है क्योंकि 11 फरवरी के दिन मंगलवार वोटों की गिनती होगी. जिसके बाद रिजल्ट सामने आ जाएगा. वहीं एग्जिट पोल के परिणाम आने के बाद जहां केजरीवाल खेमे में खुशी नजर आ रही है. वहीं बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा है कि परिणाम के दिन बीजेपी को दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेगी. वैसे एग्जिट पोल में बीजेपी के सीटों में बढ़त मिलती नजर आ रही है.

बता दें कि इस चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस तीनों पार्टियों ने ताबड़तोड़ प्रचार किया. आम आदमी पार्टी अपने 5 सालों के काम को लेकर चुनावी मैदान में उतरी तो वहीं बीजेपी की तरफ से खुद पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े दिग्गजों के साथ प्रचार-प्रसार में उतरी थी. यह भी पढ़े: Aaj Tak Exit Poll Results For Delhi Assembly Elections 2020: आज तक के सर्वे में केजरीवाल की बंपर जीत, आप को मिल सकती हैं 59-68 सीट

INDIA TV-IPSOS के एग्जिट पोल परिणाम: आम आदमी पार्टी 44, बीजेपी 26 और कांग्रेस 00

आज तक के एग्जिट पोल के परिणाम: आप को 59-68, बीजेपी 2 से 11 और कांग्रेस 0

TIMES NOW-IPSOS के एग्जिट पोल परिणाम: AAP सबसे आगे, आम आदमी पार्टी को 47, बीजेपी 23 और कांग्रेस को मिल सकती हैं 03 सीटें.

TV 9- CICERO की सर्वे के परिणाम: सीएम केजरीवाल का जादू बरकरार, AAP - 54, बीजेपी 15 कांग्रेस 1 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है.

NEWSX-NETA के एग्जिट पोल परिणाम: आम आदमी पार्टी 53-57, बीजेपी 11-17 और कांग्रेस को 0 से 02 सीटें मिल सकती हैं.

Republic News (Jan ki Baat) के सर्वे,  के अनुसार राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 48 से 61, बीजेपी 9 से 21 और कांग्रेस 0 से 1 सीटें मिलने का अनुमान

NEWS24-JAN KI BAAT एग्जिट पोल:  AAP 55, बीजेपी 15 और कांग्रेस 00

ABP न्यूज सी वोटर) एग्जिट पोल:  AAP - 49 से 63 सीटें, BJP - 05 से 19 और Congress - 0 से 4 सीटों पर जीतने का अनुमान.

एग्जिट पोल के परिणाम ( फोटो क्रेडिट- IANS )

गौरतलब हो कि दिल्ली में लगभग 1.47 करोड़ मतदाता हैं जिन्होंने कुल 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे. किसे सत्ता की चाभी दें और किसे बेदखल करें. इस बार के चुनाव में दिल्ली में 81,05,236 पुरुष मतदाता, 66,80,277 महिला मतदाता और 869 तीसरे लिंग के मतदाताओं के लिए कुल 13,570 मतदान बूथ बनाए गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2020 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).