दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर की भड़काऊ भाषण मामले में बढ़ी मुश्किलें, चुनाव आयोग ने 30 जनवरी तक मांगा जवाब

राजधानी दिल्ली में चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं. सूबे में प्रमुख मुकाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है. बीजेपी की तरफ से प्रचार की कमान अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियो ने संभाल रखी है. इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को गोली मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया था.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हैं. सूबे में प्रमुख मुकाबला बीजेपी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP)और कांग्रेस (Congress) के बीच है. बीजेपी की तरफ से प्रचार की कमान अमित शाह (Home Minister Amit Shah) सहित केंद्रीय मंत्रियो ने संभाल रखी है. इसी कड़ी में सोमवार को बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (BJP MP Anurag Thakur) ने एक विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने चुनावी रैली में आए लोगों को ‘गद्दारों को गोली मारने वाला’ भड़काऊ नारा लगाने के लिए उकसाया था. इस मामले में अब चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने उन्हें नोटिस भेजते हुए 30 जनवरी तक जवाब देने के लिए कहा है. चुनाव आयोग ने इस मामले में दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है.

बता दें कि अनुराग ठाकुर ने रैली में कहा कि देश के गद्दारों को”, जिसपर भीड़ ने कहा, “ गोली मारो स***को.” दिल्ली के रिठाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनीष चौधरी के समर्थन में एक शाहीनबाग में चल रहे नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने के लिए कहा. इस पुरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. यह भी-दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अनुराग ठाकुर ने रैली में लगवाए विवादित नारे- 'देश के गद्दारों को.., आवाज आई गोली मारो ..', वीडियो वायरल

ANI का ट्वीट-

गौरतलब है कि राजधानी में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं. जिसमे से आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास 4 सीट और 4 सीटें खाली हैं. वही दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल वर्ष 2015 से शुरू हुआ और 22 फरवरी 2020 तक चलने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड