दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच साइकिल मार्च निकाला

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने रविवार यानि आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ साइकिल मार्च निकाला. उन्होंने कहा पेट्रोल-डीजल के रेट 80 रूपये को पार कर गए हैं. इस रेट में लगभग 50 रुपए का मुनाफा सरकारें ले रही हैं.

अनिल कुमार चौधरी साइकिल मार्च के दौरान (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी (Anil Kumar Chaudhary) ने रविवार यानि आज देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ साइकिल मार्च निकाला. उन्होंने कहा पेट्रोल-डीजल के रेट 80 रूपये को पार कर गए हैं. इस रेट में लगभग 50 रुपए का मुनाफा सरकारें ले रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा इसमें 18 रूपये से ज्यादा दिल्ली सरकार और 30 रूपये से ज्यादा भारत सरकार ले रही है. इसके मद्देनजर हम आज तमाम सांसदों और एमएलए से अपील करने जा रहे हैं और उन्हें पत्र भी सौंपेंगे. आज लोग महंगाई और कोरोना बीमारी से परेशान है इसलिए हम उनसे आग्रह करेंगे कि वो अपने मुख्यमंत्री को समझाए.

बता दें कि बीते माह जून में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अधिकतर दिन क्रूड आयल की कीमतों में नरमी का ही रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिला. फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले छह दिनों से यानि बीते सोमवार से कोई बदलाव नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | पेट्रोल-डीजल से मिला राजस्व किसी ‘‘दामाद या राजीव गांधी फाउंडेशन’’ को नहीं जा रहा: प्रधान

बीते माह जून में डीजल की कीमत 11.23 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है जबकि पेट्रोल की कीमत भी 9.17 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है वहीं डीजल 80.53 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, April 19: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का सितम, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट