देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से जापान और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रणनीतिक रिश्तों को बढ़ाने और प्रमुख सैन्य मंचों पर सह-विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए रविवार से पांच दिनों की जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा पर रवाना होंगे. अधिकारियों ने कहा कि सिंह पहले तोक्यो जाएंगे जहां वह जापान के अपने समकक्ष तकेशी इवाया और प्रधानमंत्री शिंजो आबे से वार्ता करेंगे.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से जापान और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रणनीतिक रिश्तों को बढ़ाने और प्रमुख सैन्य मंचों पर सह-विकास की संभावनाओं को तलाशने के लिए रविवार से पांच दिनों की जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा पर रवाना होंगे. अधिकारियों ने कहा कि सिंह पहले तोक्यो जाएंगे जहां वह जापान के अपने समकक्ष तकेशी इवाया और प्रधानमंत्री शिंजो आबे से वार्ता करेंगे. जापान द्वारा भारत को यूएस-2 ऐम्फिबीअस विमान की आपूर्ति के काफी समय से लंबित मुद्दे पर भी दोनों पक्षों में विचार-विमर्श की उम्मीद है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री की जापान यात्रा के दौरान द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के तमाम पहलुओं की समीक्षा की जाएगी. यह भी पढ़े-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बयान, कहा- पीओके में हो रहे मानवाधिकार हनन पर ध्यान दे पाकिस्तान

तोक्यो से चार सितंबर को सिंह दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल जाएंगे जहां वह देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से वार्ता करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 11:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).