देश

Lok Sabha Election Date: लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज होगा, 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग आज लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा.

Lok Sabha Election Date: लोकसभा और चार राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज होगा, 3 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Lok Sabha Election 2024 Date: चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर तीन बजे लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करेगा. इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा. ये विधानसभा चुनाव ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में होंगे. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं.

नवनिुयुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे. चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. ये भी पढ़ें- मद्रास हाईकोर्ट ने कोयंबटूर में PM मोदी के रोड शो को दी इजाजत, लेकिन BJP को माननी होंगी ये शर्ते

आचार संहिता होगी लागू

चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी जाएगी. चुनाव आयोग ने कहा है कि वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

NDA का INDI गठबंधन से टक्कर

राजनीतिक दल भी चुनावों के लिए अपनी तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है और चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है. बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए का मुकाबला करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने 'INDIA' गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन में दो दर्जन से ज्यादा विपक्षी पार्टियां हैं. वहीं एनडीए में लगभग 40 पार्टियां हैं. NDA के पास इस समय 350 से ज्यादा सांसद हैं. जबकि, इंडिया ब्लॉक के पास लगभग 150 सांसद हैं.

पिछली बार का लोकसभा चुनाव

2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में हुए थे. पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी. नतीजे 23 मई को आए थे. उस चुनाव के वक्त देश में 91 करोड़ से ज्यादा वोटर्स थे, जिनमें से 67 फीसदी ने वोट डाला था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2024 12:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).