दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज, BJP पर लगाया था पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से फंडिंग का आरोप

अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती है. खबर है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेट राजेश कुमार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली. अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Senior Congress leader Digvijaya Singh) की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती है. खबर है कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेट राजेश कुमार ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है.

ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Congress leader Digvijaya Singh) ने अपने एक बयान में कहा था कि मुस्लिमो से अधिक गैर मुस्लिम आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी का काम कर रहे है. दिग्विजय यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा था कि बजरंग दल (Bajrang Dal) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI)  से पैसा लेने का गंभीर आरोप लगाया था. दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन्हें आड़े हाथ लेते हुए उनका विरोध किया था. यह भी पढ़े-बीजेपी नेता को ISI से जोड़ने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने दी ये सफाई, सोनिया गांधी और कमलनाथ के पाले में डाली गेंद

दिग्विजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज-

ज्ञात हो कि इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर 2019 को कोर्ट में होने वाली है. दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के इस बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने पलटवार करते हुए कहा था कि खबरों में बने रहने के लिए दिग्विजय सिंह ऐसे बयान देते हैं.शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि दिग्विजय सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाज़ी करते हैं. इसके साथ ही वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलने का काम करते है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड