Coronavirus Vaccine Update: PM मोदी ने सीरो सर्वे और दवाओं के बारे में अफसरों से की चर्चा, कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का लिया जायजा

पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ चल रही जंग से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान कोराना वैक्सीन से जुड़े रिसर्च कार्यों, कांटैक्ट ट्रेसिंग, सीरो सर्वे और दवाओं आदि के बारे में अफसरों से चर्चा की. इस दौरान मोदी ने सीरो सर्वे और कोविड-19 टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया.

पीएम मोदी (Photo Credits: ANI/File)

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कोरोना के खिलाफ चल रही जंग से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान कोराना वैक्सीन से जुड़े रिसर्च कार्यों, कांटैक्ट ट्रेसिंग, सीरो सर्वे और दवाओं आदि के बारे में अफसरों से चर्चा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सीरो सर्वे और कोविड-19 (Covid19) टेस्टिंग बढ़ाने का निर्देश दिया. बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Harsh Vardhan), नीति आयोग के सदस्य, मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार व अन्य वरिष्ठ अफसरों ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग में भारतीय वैक्सीन डेवलपर्स और निमार्ताओं की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना की. कहा कि ऐसे सभी प्रयासों के लिए सरकार अपने स्तर से हर तरह की सुविधा और समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रधानमंत्री ने कोरोना के टीकों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के व्यापक वितरण तंत्र का जाजया लिया. उन्होंने पर्याप्त खरीद के लिए उचित सिस्टम और थोक भंडार के लिए तकनीक के बारे में जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने सीरो सर्वे और परीक्षण को बढ़ाने का दिया निर्देश. उन्होंने कहा कि तेजी से और सस्ते में कोविड 19 के परीक्षण की सुविधा सभी को जल्द से जल्द उपलब्ध होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: SVAMITVA Scheme: PM नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण परिवर्तन योजना के तहत प्रॉपर्टी कार्ड बांटे, लाभार्थियों के साथ की बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने पारंपरिक चिकित्सा उपचारों के कठोर वैज्ञानिक परीक्षण और सत्यापन की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने इस कठिन समय में साक्ष्य आधारित अनुसंधान करने और विश्वसनीय समाधान प्रदान करने के लिए आयुष मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की. प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व के लिए कम लागत में टीका और दवा आसानी से उपलब्ध कराने के देश के संकल्प को दोहराया. प्रधानमंत्री ने इस वैश्विक महामारी के खिलाफ उच्च स्थिति की तैयारी की अपील की.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड