सत्यपाल मलिक ने PM मोदी को कहा घमंडी, Video शेयर कर कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने सत्यपाल मलिक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "घमंड...क्रूरता...संवेदनहीनता. भाजपा के राज्यपाल के इस बयान में पीएम मोदी के व्यक्तित्व में शामिल इन्हीं 'गुणों' का बखान है. मगर, ये एक लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है." वीडियो में सत्यपाल मलिक कहते हैं, 'मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में उनसे लड़ाई हो गई. वो बहुत घमंड में थे.

सत्यपाल मलिक (Photo: PTI)

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सत्यपाल मलिक कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को घमंडी बता रहे हैं. अब इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने सत्यपाल मलिक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "घमंड...क्रूरता...संवेदनहीनता. भाजपा के राज्यपाल के इस बयान में पीएम मोदी के व्यक्तित्व में शामिल इन्हीं 'गुणों' का बखान है. मगर, ये एक लोकतंत्र के लिए चिंता की बात है." कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों पर साधा निशाना, कहा- मोदी और महंगाई दोनों देश के लिए हानिकारक.

वीडियो में सत्यपाल मलिक कहते हैं, 'मैं जब किसानों के मामले में प्रधानमंत्री से मिलने गया तो मेरी पांच मिनट में उनसे लड़ाई हो गई. वो बहुत घमंड में थे. जब मैंने उनसे कहा कि हमारे 500 लोग मर गए, तो वह बोले कि मेरे लिए मरे हैं?

यहां देखें वीडियो

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को दादरी में किसानों से बातचीत के दौरान यह कहा. मलिक ने कहा, जब मैंने उनसे कहा, हमारे 500 लोग मर गए... तो उन्होंने कहा, मेरे लिए मारे गए हैं? (मैंने) कहा आपके लिए ही तो मारे गए थे, जो आप राजा बने हुए हो... मेरा झगड़ा हो गया. उन्होन कहा अब आप अमित शाह से मिल लो. इसके बाद मैं अमित शाह से मिला..."

सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्हें अपने पद से हटने के लिए कहे जाने से डर नहीं लगता है. मलिक ने कहा कि केंद्र को अब कृषि कानूनों के विरोध के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और फसलों के लिए एमएसपी को कानूनी ढांचा देने के लिए ईमानदारी से काम करना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट