महाराष्ट्र का मुद्दा संसद में उठाएगी कांग्रेस, सोनिया गांधी के आवास पर नेताओं के साथ हुई बैठक में लिया गया फैसला
कांग्रेस सोमवार को संसद में महाराष्ट्र के मुद्दे को उठाने की तैयारी में है और इसी संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई
नई दिल्ली: कांग्रेस सोमवार को संसद (Parliament) में महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुद्दे को उठाने की तैयारी में है और इसी संदर्भ में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आवास पर पार्टी के संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव दे रखा है. उन्होंने बताया कि सोनिया के आवास पर इसी मुद्दे को लेकर बैठक हुई जिसमें लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मौजूद थे.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई. जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में माने एक तरफ से भूचाल आ गया.
Tags
संबंधित खबरें
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति
पश्चिम बंगाल: मिड-डे मील में छात्रों को परोसे गए गोलगप्पे; LPG संकट के चलते स्कूल ने निकाला अनोखा विकल्प (Watch Video)
Zero-gas commercial kitchen: रेस्टोरेंट मालिकों के लिए खुशखबरी, 'जीरो-गैस' किचन स्ट्रैटेजी से बचाएं हजारों रुपये; जानें कैसे काम करता है इलेक्ट्रिक मॉडल
Shree Thaker Bhojanalay Shuts: मुंबई में LPG संकट गहराया, मशहूर 'श्री ठाकर भोजनालय' आज से बंद, कई होटलों पर ताला लगने की नौबत
\