कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय वायनाड दौरे पर, 7 जून को होंगे रवाना
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड में मतदाताओं का आभार जताने के लिए 7 व 8 जून को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे.
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र केरल के वायनाड में मतदाताओं का आभार जताने के लिए 7 व 8 जून को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे.
कांग्रेस अध्यक्ष के वायनाड कार्यालय ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी लोगों के प्यार व समर्थन का आभार जताने के लिए 7 और 8 जून को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे."
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी लोगों का आभार जताने के लिए वायनाड के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे. राहुल गांधी ने इस चुनाव में दो सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था.
यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने शरद पवार से की मुलाकात, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा!
उन्होंने वायनाड से 4,31,770 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की. कांग्रेस प्रमुख ने अपने प्रतिद्वंद्वी भाकपा के पी.पी. सुनीर को मात दिया. सुनीर ने 2,74,597 वोट हासिल किए. राहुल गांधी को 7,06,367 वोट मिले थे. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की स्मृति ईरानी से 55,000 वोटों के अंतर से हार गए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

