लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी के इंटरव्यू पर राहुल गांधी का शायराना तंज- हकीकत रूबरू हो, तो अदाकारी नहीं चलती

राहुल ने ट्वीट करते हुए शायराना अंदाज अपनाया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'हकीकत रूबरू हो, तो अदाकारी नहीं चलती. जनता के सामने, चौकीदार...मक्कारी नहीं चलती.' इसके साथ ही राहुल गांधी ने 'हैशटैग चौकीदार चोर है' का भी इस्तेमाल किया है.

पीएम मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits-IANS/PTI)

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के बीच अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पीएम मोदी का (PM Narendra Modi) गैर चुनावी इंटरव्यू लिया. इस इंटरव्यू की कई छोटी-छोटी क्लिप्स सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है. इस इंटरव्यू पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी (PM Modi) के इस खास इंटरव्यू को लेकर तंज कसा है.

राहुल (Rahul Gandhi) ने ट्वीट करते हुए शायराना अंदाज अपनाया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'हकीकत रूबरू हो, तो अदाकारी नहीं चलती. जनता के सामने, चौकीदार...मक्कारी नहीं चलती.' इसके साथ ही राहुल गांधी ने 'हैशटैग चौकीदार चोर है' का भी इस्तेमाल किया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर यह ताजा हमला उस समय सामने आया है, जब लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं और सियासी सरगर्मी चरम पर है. यह भी-अक्षय कुमार ने लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू, देखें वीडियो

वहीं बीजेपी (BJP) प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कांग्रेस के हमले पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) द्वारा अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को दिए गए इंटरव्यू को ध्यानपूर्वक सुनने की बजाय कांग्रेस ने पीएम मोदी (PM Modi) पर हमला करना शुरू कर दिया है. कांग्रेस ने नकारात्मकता की आदत बना ली है. पीएम मोदी (PM Modi) ने समाज, राष्ट्र और व्यक्तिगत मामलों पर बातचीत की है. उन्होंने इस इंटरव्यूर में किसी पार्टी या किसी नेता की आलोचना नहीं की है. नकवी ने कहा कि कांग्रेस (Congress) की यही बदजुबानी कांग्रेस की कहानी खत्म करेगी.

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2019) के दौरान अक्सर टीवी चैनलों के एंकर को इंटरव्यू देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पहली बार एक गैरराजनीतिक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पीएम मोदी (PM Modi) से कई मजेदार सवाल किए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Streaming In India: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\