कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, कहा- देश के सबसे राष्ट्र विरोधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए उन्हें 'सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी' बताया और उन पर 'देश को बांटने' का आरोप लगाया...
कन्नूर /केरल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए उन्हें 'सबसे बड़ा राष्ट्र विरोधी' बताया और उन पर 'देश को बांटने' का आरोप लगाया. कांग्रेस (Congress) के राष्ट्र विरोधी होने के मोदी के आरोप पर जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि उनकी पार्टी का राष्ट्र पर हमला करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ने का असाधारण ट्रैक रिकॉर्ड रहा है.
राहुल ने केरल में दिन भर के लिए अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए कहा, "हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह के तत्वों के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान की कुर्बानी दी है. आज सबसे अधिक राष्ट्र विरोधी कृत्य मोदी का है जो देश को बांट रहे हैं."
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: वायनाड में राहुल गांधी ने की पूजा-अर्चना, जनसभा को करेंगे संबोधित
उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में मीडिया से कहा, "कृषि प्रणाली को पंगु बनाना, जिसके कारण किसानों का आत्महत्या के लिए मजबूर होना मोदी का एक और राष्ट्र विरोधी कृत्य है. युवाओं का रोजगार खोना भी एक अन्य राष्ट्र विरोधी कृत्य है. मोदी इन सभी में विफल रहे हैं और अब उनके जवाब देने का समय आ गया है.
राहुल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के तीन प्रमुख मुद्दे हैं - भारतीय अर्थव्यवस्था की बर्बादी, मोदी का व्यक्तिगत भ्रष्टाचार और किसानों की दुर्दशा. उन्होंने कहा, "हम अगली सरकार बनाने की उम्मीद कर रहे हैं." कन्नूर के बाद राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां से वह चुनाव लड़ रहे हैं. वह अपनी पारंपरिक अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2019 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

