लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी को दी बहस की चुनौती, कहा-सत्य शक्तिशाली होता है
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बहस को लेकर चुनौती दी है.
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को बहस को लेकर चुनौती दी है. राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि , "श्रीमान मोदी, आप भाग सकते हैं लेकिन छिप नहीं सकते. आपके कर्म आपके पीछे-पीछे हैं. देश आपकी आवाज में ये पहचान सकता है. सत्य बहुत शक्तिशाली होता है. मैं आपको भ्रष्टाचार (Corruption) पर बहस की चुनौती देता हूं."
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने ट्वीट के साथ हाल ही में पीएम मोदी द्वारा एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू की क्लिप भी जोड़ी है जिसमें राफेल मामले को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया गया है. यह भी पढ़े: राफेल विवाद पर राहुल गांधी का PM मोदी को चैलेंज, कहा- मुझसे 15 मिनट डील पर बहस कर लें
You can run Mr Modi but you can’t hide.
Your karma is about to catch up with you. The country can hear it in your voice.
Truth is a powerful thing. I challenge you to a debate on corruption. pic.twitter.com/cHhRa0mMeH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 7, 2019
बता दें कि यह पहला मौका नहीं जब भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राहुल गांधी पीएम मोदी को चुनौती दिया हो. इसके पहले भी कई बार राहुल गांधी पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा चुके है कि प्रधानमंत्री उनसे आंख मिलाकर 15 मिनट बात नहीं कर सकतें है. क्योंकि राफेल डील में घोटाला हुआ है. इसलिए वे इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2019 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

