Inheritance Tax in India: 'कांग्रेस पार्टी अब एक्सपोज हो गई है', सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर बोले अमित शाह (Watch Video)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने चुनावी दौरे पर केरल में हैं. यहां उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा के बयान के बाद पूरी तरह बेनकाब हो गई है.

Credit-IANS

Inheritance Tax in India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज अपने चुनावी दौरे पर केरल में हैं. यहां उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स  वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सैम पित्रोदा के बयान के बाद पूरी तरह बेनकाब हो गई है. सबसे पहले घोषणापत्र, फिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुराना बयान कि 'हम देश के संसाधन पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का मानते हैं' और अब इनके घोषणापत्र बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सैम पित्रोदा का बयान कि संपत्ति के बंटवारे पर विचार होना चाहिए.

शाह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह मुद्दा उठाया तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरी कांग्रेस बैकफूट पर आ गई थी. वह कहने लगे थे कि उनका यह मकसद नहीं है. लेकिन, सैम पित्रोदा के बयान ने इनका मकसद स्पष्ट कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Inheritance Tax in India: ‘अमेरिका में 55% संपत्ति कर लेती है सरकार’, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स वाले बयान पर मचा बवाल (Watch Video)

सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस पार्टी एक्सपोज हो गई है: अमित शाह

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वे देश की जनता की संपत्ति का सर्वे कर उनकी निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालना चाहते हैं. इससे वह अपने घोषणापत्र के मुताबिक, देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों और उसमें भी मुसलमानों का है, के आधार पर बांट सकें.

शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी या तो अपने घोषणापत्र से इस बात को हटाए या स्वीकारें कि यही उनका मकसद है. मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि वे इनके महत्वपूर्ण नीति निर्धारण करने वाली टीम के मुखिया सैम पित्रोदा के बयान को गंभीरता से लें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट