कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाया आरोप, कहा- प्रधानमंत्री चला रहे हैं फासीवादी सरकार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र में फासीवादी सरकार चला रहे हैं. उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, "मोदी का प्रशासन एडॉल्फ हिटलर के समान हैं. कोई भी उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं करता."

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Photo Credits: Twitter)

मेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) केंद्र में ‘फासीवादी’ सरकार चला रहे हैं. उन्होंने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पत्रकारों से कहा, ‘‘मोदी का प्रशासन एडॉल्फ हिटलर के समान हैं. कोई भी उनके खिलाफ बोलने का साहस नहीं करता.’’

सिद्धारमैया चिकमंगलुरु में कलसा जाने के के क्रम में यहां आए थे जहां वह हाल ही में आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मुलाकात करेंगे. उनका वहां एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है.

यह भी पढ़ें : बाढ़ से हुए नुकसान के राहत कार्यो के लिए मोदी सरकार ने कर्नाटक को दिए 1200 करोड़ तो बिहार को 613 करोड़ रुपये, येदियुरप्पा ट्वीट कर बोले-धन्यवाद

वह बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने के वास्ते 5,000 करोड़ रुपये की राहत राशि के लिए राज्य की मांग को नजरअंदाज करने को लेकर भी केंद्र पर बरसे. उन्होंने कहा कि केंद्र ने तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद अब महज 1,200 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. सिद्दरमैया ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में खास जानकारी नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Toss Winner Prediction: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\