देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा- देश इसरो के साथ खड़ा है

चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने के बीच कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि देश इसरो के साथ खड़ा है और उसका प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसरो वैज्ञानिकों की सराहना. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि समूचा देश इस समय इसरो की टीम के साथ खड़ा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वैज्ञानिकों का बढ़ाया हौसला, कहा- देश इसरो के साथ खड़ा है
राहुल गांधी (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के लैंडर ‘विक्रम’ (Vikram) का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने के बीच कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि देश इसरो के साथ खड़ा है और उसका प्रयास व्यर्थ नहीं जाएगा कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इसरो वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मिशन पर बेहतरीन काम किया तथा कई और महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘इसरो को ‘चंद्रयान-2’ मिशन पर उसके बेहतरीन कार्य के लिए बधाई आपका भाव और समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है आपका काम व्यर्थ नहीं जाएगा इसने कई और महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है’’

यह भी पढ़ें : चंद्रयान-2 मिशन पर राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी, कहा- रुकावटों से हौसले और मजबूत होंगे, ISRO ने कभी हार नहीं मानी, पूरा देश साथ

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि समूचा देश इस समय इसरो की टीम के साथ खड़ा है अंतरिक्ष एजेंसी के कठिन परिश्रम और प्रतिबद्धता ने देश को गौरवान्वित किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2019 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).