कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- सरकार कॉरपोरेट के लिए दिवाली लाई, गरीबों को उनके हाल पर छोड़ा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कॉरपोरेट कर की दर में कमी किए जाने के सरकार के कदम को कॉरपोरेट जगत के लिए फायदेमंद करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि देश के गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा होउडी मोदी, कॉरपोरेट दिवाली. भारत को 1.45 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने कॉरपोरेट कर की दर में कमी किए जाने के सरकार के कदम को कॉरपोरेट जगत के लिए फायदेमंद करार देते हुए शनिवार को दावा किया कि देश के गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है.
उन्होंने ट्वीट किया, ''होउडी मोदी, कॉरपोरेट दिवाली. भारत को 1.45 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का घाटा हुआ." सिब्बल ने कहा, ''जरूरतमंद लोगों के लिए दिवाली की जरूरत है. कॉरपोरेट के हाथों में अतिरिक्त पैसा देने से मांग नहीं बढ़ेगी. ग्रामीण भारत के हाथों में अतिरिक्त पैसा देना होगा ताकि उपभोग को बढ़ाया जा सके. ''
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार ने दुसरे कार्यकाल के किए 100 दिन पूरे, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने की आलोचना
उन्होंने दावा किया, ''सरकार के कदम से अमीर लोगों को फायदा होगा. गरीबों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है." गौरतलब है कि सरकार ने सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिये शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की.
इन घोषणाओं में कंपनियों के लिये आयकर की दर करीब 10 प्रतिशत घटाकर 25.17 प्रतिशत करना तथा नयी विनिर्माण कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटाकर 17.01 प्रतिशत करना शामिल है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये घोषणाएं उस वक्त की हैं जब चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर छह साल के निचले स्तर 5 प्रतिशत पर आ गयी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 11:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

