देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रायबरेली में होने वाली कार्यशाला टली, उपचुनाव के मद्देनजर किया गया बदलाव

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बहुप्रचारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर टल गया है. शिविर सोमवार से शुरू होने वाला था. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेताओं को कार्यक्रम में बदलाव की सूचना दे दी गई है. 21 अक्टूबर को 11 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रायबरेली में होने वाली कार्यशाला टली, उपचुनाव के मद्देनजर किया गया बदलाव
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Photo Credits: IANS)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का बहुप्रचारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर टल गया है. शिविर सोमवार से शुरू होने वाला था. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी नेताओं को कार्यक्रम में बदलाव की सूचना दे दी गई है. 21 अक्टूबर को 11 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है.

इस प्रशिक्षण शिविर को 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, पार्टी के कार्यक्रम से नई कमेटी के सदस्यों को परिचय कराने के लिए डिजाइन किया गया था. अब यह प्रशिक्षण शिविर संभवत: 22 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, हालांकि नई तारीख की पुष्टि होना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने के लिए जमीनी स्‍तर के चुनावों में भी भागीदारी सुनिश्चित करेगी कांग्रेस

कार्यशाला के दौरान, कांग्रेस प्रशिक्षण सेल और सोशल मीडिया सेल के प्रमुखों को इसमें शामिल होने वालों को संबोधित करने और उनके प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कहा गया है. शिविर के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रायबरेली का दौरा करने और पार्टी के नए सदस्यों से मिलने की संभावना है.

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "उत्तर प्रदेश में नई कांग्रेस टीम में नए लोग शामिल हैं और उन्हें पार्टी की विचारधारा और कामकाज से परिचित होना चाहिए. वरिष्ठ नेताओं को उन्हें सिखाना है कि वे राजनीतिक परिस्थितियों से कैसे निपटें."

पार्टी के नेता ने कहा, "पार्टी के नेता ऐसे समय में कार्यशाला में लगे हुए हैं, जब उन्हें कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार करना चाहिए. कार्यशाला उप-चुनाव के बाद आयोजित की जा सकती थी. जाहिर तौर पर चुनाव में पार्टी की जीत की संभावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).