मसूद अजहर पर प्रतिबंध का श्रेय कोई सरकार नहीं ले सकती: कांग्रेस

कांग्रेस ने यूएनएससी के निर्णय का श्रेय लेने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पास इस तरह की कई सफलताएं थी।

मसूद अजहर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली. आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने का राजनीतिक फायदा मोदी सरकार द्वारा उठाने की आशंका से, कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय किसी एक को नहीं जाना चाहिए और इस योजना पर गत 15 वर्षो से काम हो रहा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा अजहर को 'अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी' घोषित किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा, "भारत सरकार लगातार 15 वर्षो से मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का प्रयास कर रही थी। इसका श्रेय किसी एक सरकार को नहीं जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा मुहैया कराए गए दस्तावेजों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"

कांग्रेस ने यूएनएससी के निर्णय का श्रेय लेने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पास इस तरह की कई सफलताएं थी। यह भी पढ़े-भारत के सामने झुका पाकिस्तान, आतंकी मसूद अजहर पर लगाया बैन

शुक्ला ने कहा, "मोदी सरकार हर सफलता का श्रेय लेने के लिए आतुर है। हाफिज सईद को संप्रग सरकार के दौरान वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। आतंकवादी जाकिर-उर-रहमान लखवी, हाजी मुहम्मद अशरफ को भी कांग्रेस सरकार के दौरान वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था।"

शुक्ला ने कहा, "अजहर को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान गिरफ्तार किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार ने 1999 कांधार विमान अपहरण संकट के दौरान उसे रिहा कर दिया। लेकिन वे आज इस बारे में बात नहीं करेंगे।"

Share Now

संबंधित खबरें

LPG संकट के बीच संजय राउत ने BJP को घेरा, मिठी नदी का फोटो पोस्ट कर कहा- नाले में मिला 'दुनिया का सबसे बड़ा गैस भंडार'; मुंबई मेयर रितु तावड़े ने किया पलटवार

Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\