मिशन 2019: उत्तर प्रदेश में प्रियंका और सिंधिया की मदद के लिए 3-3 सचिव नियुक्त
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए हैं.
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के सहयोग के लिए तीन-तीन सचिव नियुक्त किए हैं.
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रियंका के सहयोग के लिए जुबैर खान, कुमार आशीष और बाजीराव खाडे को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
इसी तरह सिंधिया के सहयोग के लिए राणा गोस्वामी, धीरज गुर्जर और रोहित चौधरी को सचिव बनाया गया है. यह भी पढ़े- UP में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए प्रियंका गांधी ने किया मंथन, महान दल का मिला साथ
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के लिए पहले से सचिव की भूमिका निभा रहे नसीब सिंह और प्रकाश जोशी को जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2019 11:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

