एजेंसी न्यूज

Congress Rajya Sabha Candidates: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, यहां पढ़ें उनके नाम

Congress Announced Four Candidates For Rajya Sabha : कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. जिनमें सोनिया गांधी, अभिषेक मनु सिंघवी, अखिलेश प्रसाद सिंह , चंद्रकांत हंडोरे के नाम शामिल हैं.

Congress Rajya Sabha Candidates: कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, यहां पढ़ें उनके नाम
Sonia Gandhi, Mallikarjun Kharge | PTI

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. राज्यसभा के उम्मीदवारों की एक सूची कांग्रेस ने बुधवार को जारी की.

इसके मुताबिक, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से, अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार से, अभिषेक मनु सिंघवी हिमाचल प्रदेश से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से पार्टी का टिकट दिया गया है. कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में चार उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).