Congress-VBA Alliance: BMC चुनाव को लेकर कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच गठबंधन, 62 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से पहले कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के बीच गठबंधन पर आखिरकार मुहर लग गई है. दोनों पार्टियों ने रविवार, 28 दिसंबर को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की.

(Photo Credits FB)

Congress-VBA Alliance: मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव से पहले कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) के बीच गठबंधन पर आखिरकार मुहर लग गई है. दोनों पार्टियों ने रविवार, 28 दिसंबर को आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की. यह भी पढ़े: BMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना UBT को बड़ा झटका, मुंबई डब्बावालाओं ने उद्धव ठाकरे का साथ देने से किया इनकार, महायुति को देंगे समर्थन

62 सीटों पर लड़ेगी VBA चुनाव

कांग्रेस की ओर से बताया गया कि इस गठबंधन के तहत VBA मुंबई की कुल 227 सीटों में से 62 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सापकाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर इसकी पुष्टि करते हुए इसे “राज्य की राजनीति का नया अध्याय” बताया. उन्होंने कहा कि 25 साल बाद दोनों पार्टियाँ फिर साथ आई हैं-1998 और 1999 के चुनावों में भी कांग्रेस और VBA साथ लड़ी थीं.

कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी?

PTI के मुताबिक, कांग्रेस 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी.  वहीं कुछ सीटें राष्ट्रीय समाज पक्ष और आरपीआई (गवई) को भी दी जाएंगी.

 

VBA की प्रतिक्रिया

VBA के राज्य अध्यक्ष धैर्यवर्धन पुंडकर ने कहा कि यह गठबंधन मुंबई महापालिका के लिए बेहद सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि मुंबई एक सेक्युलर शहर है, जहाँ हर जाति, धर्म और समुदाय के लोग रहते हैं। यह देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए इस गठबंधन का बड़ा महत्व है.

गठबंधन विचारों के मेल पर आधारित: कांग्रेस

हर्षवर्धन सापकाल ने कहा कि यह गठबंधन सत्ता के लिए नहीं, बल्कि विचारों के मेल के कारण हुआ है। उन्होंने कहा, “यह सत्ता संघर्ष नहीं, बल्कि विचारों का संगम है। हमारे लिए सीटों की संख्या से अधिक विचार महत्वपूर्ण हैं.

 मुंबई में 15 जनवरी को मतदान

BMC की 227 सीटों पर 15 जनवरी को मतदान होगा. कुल 1,03,44,315 पंजीकृत मतदाताओं में 55,16,707 पुरुष, 48,26,509 महिलाएं और 1,099 ‘अन्य’ मतदाता शामिल हैं. कुल मतदाताओं में पुरुष 53% और महिलाएं 47% हैं.

Share Now

\