योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा- पार्टी का इतिहास षड़यंत्रों से है भरा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है. कांग्रेस का इतिहास षड़यंत्रों से भरा पड़ा है....
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है. कांग्रेस (Congress) का इतिहास षड़यंत्रों से भरा पड़ा है. आदित्यनाथ बुधवार को राजधानी स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा, "अमित शाह को सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत और बंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) द्वारा सोहराबुद्दीन शेख (Sohrabuddin Sheikh) मुठभेड़ मामले में दोषमुक्त करार दिया गया.
जबकि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अमित शाह को फंसाने की हरसंभव कोशिश की. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की देश विरोधी गतिविधियों का खुलासा हो रहा है." योगी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ सोहराबुद्दीन ही नहीं, राफेल (Rafale) मुद्दे पर भी जिस तरह बेनकाब हुई है, उसके लिए उसे देश से माफी मांगनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा, "अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कांग्रेस का झूठ उजागर हो गया है.
क्रिश्चियन मिशेल के बयान से स्पष्ट है कि इस मामले में दलाली खाई गई थी. राफेल मुद्दे ने दिखा दिया कि कांग्रेस राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है." उन्होंने कहा, "अदालत के फैसलों से कांग्रेस के षड्यंत्रों का खुलासा हो रहा है और सच सामने आ रहा है. कांग्रेस उभरते हुए लोगों टार्गेट करती है.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण: पीएम मोदी के बयान के बाद बोली VHP, ‘नहीं कर सकते कोर्ट के फैसले का इंतजार
मोदी व शाह के खिलाफ किया गया षड़यंत्र इस बात का उदाहरण है." मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2004-14 तक कांग्रेस ने राजनीतिक साजिश का जल बिछाया, और देश के संविधान और कानून को कुचलने का प्रयास किया. मुख्यमंत्री ने कहा, "कांग्रेस अपने फायदों के लिए देश की सुरक्षा के साथ खेलती रही है. सत्ता में रह कर सत्ता का दुरुपयोग कांग्रेस ने किया था."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

