देश

Ladli Behana Yojana: सीएम मोहन यादव का ‘बहनों’ को तोहफा, लाडली योजना के अंतर्गत मिलेंगे 250 रुपये ज्यादा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. 'लाडली बहना योजना' के अंतर्गत इस बार 250 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

Ladli Behana Yojana: सीएम मोहन यादव का ‘बहनों’ को तोहफा, लाडली योजना के अंतर्गत मिलेंगे 250 रुपये ज्यादा
Photo Credit: X

Ladli Behana Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. 'लाडली बहना योजना' के अंतर्गत इस बार 250 रुपये ज्यादा मिलेंगे. मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1,250 रुपये की राशि दी जाती है. इस महीने 1,500 रुपये आएंगे. इसके अलावा, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर के लिए 450 रुपये दिये जाएंगे. मुख्यमंत्री ने सतना के चित्रकूट में आयोजित प्रदेश स्तरीय आभार सह-उपहार कार्यक्रम में "फूलों का तारों का, सबका कहना है..

एक हजारों में मेरी बहना है" गाना भी गाया. उन्होंने कहा, “बहुत लोग कह रहे थे कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस योजना को बंद कर दिया जाएगा. मैं ऐसे लोगों को कहना चाहता हूं कि हमारी योजना बंद नहीं होगी. यह भाई-बहनों के बीच का रिश्ता है. यह संबंधों का महत्व है. लेकिन, कुछ लोगों को यह बात समझ में कभी नहीं आएगी. हमारा आपका संबंध परमात्मा करे, पूरी जिंदगी बना रहे.” कार्यक्रम के समापन के बाद संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन भाई-बहनों का अद्भुत त्योहार है. यह सभी त्योहारों का राजा है. यह भी पढ़ें: AAP Attack On Central Government: दिल्ली पर हक जमाना है तो उसके हक का पैसा भी दे केंद्र सरकार- आम आदमी पार्टी

हमारी सरकार ने रक्षाबंधन के त्योहार पर सभी लाडली बहनों को यह तोहफा देने का ऐलान किया है. सभी त्योहार आपसी भाईचारे के लिए मनाया जाता है. इसके अलावा, सभी त्योहारों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण है.” उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “रक्षाबंधन से पहले यह कदम प्रदेश की बहनों के लिए बड़ा तोहफा है. मेरी तरफ से लाडली बहनों को बहुत-बहुत बधाई. हम अपनी बहनों के हित में हमेशा से ही कदम उठाते आए हैं और आगे भी उठाते रहेंगे. अब तक हमारी सरकार ने सत्ता में रहते हुए महिलाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की योजनाएं शुरू कीं, और आगे भी इसी तरह करती रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).