देश

सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- बंगाल में NRC को लेकर भय पैदा करने वाली पार्टी पर धिक्कार है

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि एनआरसी को लेकर उसने भय का माहौल बनाया है. सोमवार को बनर्जी ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हुई है. तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया.

सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा- बंगाल में NRC को लेकर भय पैदा करने वाली पार्टी पर धिक्कार है
ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि एनआरसी को लेकर उसने भय का माहौल बनाया है. सोमवार को बनर्जी ने दावा किया कि इस वजह से राज्य में छह लोगों की मौत हुई है. तृणमूल सुप्रीमो ने यहां व्यापार संघों की बैठक को संबोधित किया.

बनर्जी ने कहा, "एनआरसी बंगाल या देश के किसी भी हिस्से में नहीं होगा. असम में यह असम समझौते की वजह से हुआ." असम समझौता 1985 में तत्कालीन राजीव गांधी सरकार और ऑल असम स्टुडेंट्स यूनियन के बीच हुआ था.

यह भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने कहा-बंगाल में लागू नहीं होगी NRC, किसी को भी राज्य से बाहर नहीं निकाला जाएगा

बनर्जी ने कहा, "बंगाल में एनआरसी को लेकर भय पैदा करने वाली भाजपा पर धिक्कार है, इसके कारण पश्चिम बंगाल में छह लोगों की जान चली गई. मुझ पर भरोसा रखिए, पश्चिम बंगाल में एनआरसी को कभी मंजूरी नहीं मिलेगी."

बीजेपी पर देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को कमतर करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, "पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र है लेकिन देश के कई अन्य हिस्सों में यह खतरे में है."

उन्होंने कहा कि बीजेपी रोजगार छीनने या भारत की अर्थव्यवस्था के नीचे जाने की कोई बात नहीं कर रही, वह तो बस अपने राजनीतिक हितों को साधना चाहती है. बनर्जी ने कहा कि हमने देखा कि उन्होंने यादवपुर विश्वविद्यालय में क्या किया, वे हर जगह सत्ता हासिल करना चाहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).