श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: एच.डी. कुमारस्वामी ने किया खुलासा, कहा- मारे गए 5 भारतीयों में 2 जेडी-एस सदस्य भी शामिल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी (H. D. Kumaraswamy) ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में मारे गए 285 लोगों में शामिल पांच भारतीयों में जनता दल-सेक्युलर (Janata Dal - Secular) के दो सदस्य भी हैं...
बेंगलुरू: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी (H. D. Kumaraswamy) ने सोमवार को कहा कि श्रीलंका में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में मारे गए 285 लोगों में शामिल पांच भारतीयों में जनता दल-सेक्युलर (Janata Dal - Secular) के दो सदस्य भी हैं. देश में रविवार को ईस्टर के मौके पर विभिन्न जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट हुए. कुमारस्वामी ने ट्वीट कर कहा, "मैं यह सुनकर स्तब्ध हूं कि कर्नाटक के जेडी-एस कार्यकर्ताओं की सात सदस्यीय टीम, जो कोलंबो यात्रा पर थी, बम विस्फोटों के बाद लापता है.
इनमें से दो के आतंकी हमले में मारे जाने की आशंका है. मैं लापता सदस्यों की रिपोर्ट के संबंध में लगातार भारतीय उच्चायोग के संपर्क में हूं." उन्होंने कहा, "विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बम विस्फोटों में दो कन्नड़ लोगों के जी हनुमंथारायप्पा और एम. रंगप्पा की मौत की पुष्टि की है .. मैं अपने जेडी-एस पार्टी कार्यकर्ताओं, जिन्हें मैं व्यक्तिगत रूप से जानता हूं, उनके नहीं रहने से बेहद दुखी व स्तब्ध हूं. दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवारों के साथ खड़े हैं."
यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: पाकिस्तान के नेता का दावा- हमले में हो सकता है पाकिस्तानी सेना और ISI का हाथ
भारतीय उच्चायोग ने सोमवार सुबह कोलंबो में विस्फोटों में हनुमंथारायप्पा और रंगप्पा के मारे जाने की पुष्टि की. इससे पहले रविवार रात को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीन अन्य भारतीय नागरिकों-लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश के इन हमलों में मारे जाने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया था. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मारे गए अन्य तीन भी जेडी-एस के सदस्य हैं या नहीं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2019 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

