देश

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर में ढही इमारत की घटना के दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए तक के मुआवजे की घोषणा की

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में इमारत ढहने की घटना की तत्काल जांच के बृहस्पतिवार को आदेश दिए. इस घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए. मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा सीलमपुर में इमारत ढहने वाली जगह का निरीक्षण किया. मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं.

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीलमपुर में ढही इमारत की घटना के दिए जांच के आदेश, मृतक के परिजनों को पांच लाख और घायलों को 50 हजार रुपए तक के मुआवजे की घोषणा की
सीएम अरविंद केजरीवाल ( फोटो क्रेडिट- ANI )

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejrwal) ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में इमारत ढहने की घटना की तत्काल जांच के बृहस्पतिवार को आदेश दिए. इस घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की.

यह निर्माणाधीन इमारत सोमवार रात को ढह गई. बचाव अभियान के दौरान पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया जहां के-ब्लॉक सीलमपुर निवासी मोनी सरफराज और उसके 65 वर्षीय पिता मोहम्मद यासीन को मृत घोषित कर दिया गया. मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘सीलमपुर में इमारत ढहने वाली जगह का निरीक्षण किया.

यह भी पढ़ें : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डेंगू के खिलाफ शुरु किया विशेष अभियान, ट्विटर पर किया पोस्ट

मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं. जान के नुकसान की भरपायी नहीं की जा सकती लेकिन दिल्ली सरकार मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये तथा प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये देगी.’’ इस सप्ताह केजरीवाल ने कहा था कि वह इमारत के निर्माण की अनुमति देने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).