ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, कहा- क्या आप पाकिस्तान के राजदूत हैं?

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ शुक्रवार को सिलिगुड़ी में आयोजित रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला

ममता बनर्जी और पीएम मोदी (Photo Credits: PTI/File)

कोलकता: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ शुक्रवार को सिलिगुड़ी में आयोजित रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला.  उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी पाकिस्तान के राजदूत हैं, जो हर मुद्दे पर उसका जिक्र ले आते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने सीएए का विरोध करने वालों को पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने की नसीहत दी थी. मोदी ने गुरुवार को कहा था कि आंदोलन करना है तो पाकिस्तान के खिलाफ करो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की हरकतों को बेनकाब करो. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह से 70 साल से अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उससे जुड़े नारे लगाइए.

ममता ने कहा, "मेरे दिल में एक बात है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान करती हूं, लेकिन मैं उनके सामने एक सवाल रखना चाहूंगी। जब हम एक सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, तो आप हमारे देश की तुलना पाकिस्तान से क्यों करते हैं?" यह भी पढ़े: CAA के खिलाफ सीएम ममता बनर्जी का विरोध जारी, कहा- बस वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवा लें, हम किसी को निकलने नहीं देंगे

उन्होंने कहा, "आप शर्मिदा क्यों नहीं हैं? क्या आप पाकिस्तान के राजदूत हैं जो हर रोज हर तरह से पाकिस्तान का महिमामंडन कर रहे हैं?" ममता ने सीएए और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ कोलकाता से लगभग 550 किलोमीटर दूर उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक विशाल विरोध मार्च का नेतृत्व किया.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड