सीएम अमरिंदर सिंह का बड़ा आरोप, कहा- नवजोत सिंह सिद्धू मुझे हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अमरिंदर सिंह ने कहा है कि वे उन्हें सीएम पद से हटाकर खुद सीएम बनना चाहते हैं.
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बीच छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अमरिंदर सिंह का एक बड़ा बयान आया है. उन्होंने सिद्धू पर हमला करते हुए कहा कि वे उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटकर खुद वे सीएम बनना चाहे है. मैं उन्हें बचपन से जानता हूं. इसलिए उनको लेकर मेरे नजरिये में कोई कोई बदलाव नहीं आया है.
अमरिंदर सिंह ने वहीं आगे नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में कहा कि यदि उनके अन्दर सीएम बनने की क्षमता है तो वे सीएम बने. दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर (Navjot Kaur) को लोकसभा का टिकट नहीं दिए जाने से दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है. सिद्धू का अमरिंदर सिंह पर आरोप है कि वे नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी लोकसभा का चुनाव लड़े. इसलिए उनकी पत्नी को टिकट नहीं दिया गया. यह भी पढ़े: नवजोत सिंह सिद्धू ने खोला CM अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा, कहा- मेरे साथ बेअदबी करने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई तो दे दूंगा इस्तीफा
बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पंजाब की चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थी. लेकिन पार्टी ने उनकी पत्नी को टिकट ना देकर इस सीट से पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को टिकट दिया है. उनका मुकाबला बीजेपी के मौजूदा सांसद किरण खेर से है. आपको बता दें कि सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों के साथ ही आज पंजाब की 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. जिन वोटों की गिनती 23 मई को की जायेगी.