देश

मोदी सरकार के मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने पद से दिया इस्तीफा

जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा 'कुछ दिन पहले मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार मुझे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मिले. उन्होंने मुझे जानकारी दी कि वह अपनी पार‍िवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वापस अमेरिका जाना चाहते हैं.

मोदी सरकार के मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने पद से दिया इस्तीफा
मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उनके इस्तीफे को निजी बताया जा रहा है. इस्तीफे के बाद वह अमेरिका जाने वाले हैं. वित्त मंत्री अरुण  जेटली ने इसकी जानकारी दी. फेसबुक पोस्ट में अरुण जेटली ने सूचना दी कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम पारिवारिक वजहों से वापस यूएस जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने लिखा कोई ऑप्शन नहीं है, लेकिन वह अरविंद सुब्रमण्यन के फैसले से सहमत हैं. गौरतलब है कि अरविंद सुब्रमण्यन ने अक्टूबर, 2014 में मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार का पद संभाला था. उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी. इस दौरान रघुराम राजन आरबीआई गवर्नर बने थे.

बता दें कि जेटली ने अपने ब्लॉग में लिखा  'कुछ दिन पहले मुख्य आर्थ‍िक सलाहकार मुझे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मिले. उन्होंने मुझे जानकारी दी कि वह अपनी पार‍िवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए वापस अमेरिका जाना चाहते हैं.

अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग में अरविंद  की तारीफ करते हुए बताया कि वित्त मंत्रालय, पीएमओ और सरकार के अन्य विभागों के साथ उनका संवाद काफी अहम था. यह औपचारिक होने के साथ ही अनौपचारिक स्तर पर भी होता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2018 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).