पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नेता की हत्या मामले में NIA की विशेष अदालत में 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन उप प्रमुख ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या मामले में शनिवार को 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. एनआईए के प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि एजेंसी ने शुक्रवार को मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (Photo Credits: IANS)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के तत्कालीन उप प्रमुख ब्रिगेडियर जगदीश कुमार गगनेजा की हत्या मामले में शनिवार को 11 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. एनआईए के प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि एजेंसी ने शुक्रवार को मोहाली स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया. केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि गगनेजा की हत्या की साजिश खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (Khalistan Liberation Force) के प्रमुख नेताओं ने देश से बाहर रची थी.

ग्यारह आरोपियों में हरदीप सिंह शेरा मुख्य आरोपी है. अन्य आरोपी हैं धरमिंदर सिंह उर्फ गुगनी, पहाड़ सिंह, मलूक सिंह और रमणदीप सिंह उर्फ जग्गी जोहाल, गुरशरणबीर सिंह वाहीवाल और हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी. माना जाता है कि इन्होंने इस हत्याकांड को पाकिस्तान से अंजाम दिया. एनआईए अधिकारी ने कहा कि गगनेजा की हत्या की कोशिश पंजाब में जनवरी, 2016 और अक्टूबर, 2017 के बीच आठ बार की गई.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय जांच एजेंसी कोर्ट ने जाली नोट मामले में 3 को सुनाई सजा, 8 लाख रुपये के नकली नोट किए गए थे बरामद

अधिकारी ने बताया कि हत्या की साजिश में शामिल लोग खास समुदायों और संगठनों से जुड़े हुए हैं. इनका मकसद पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना और राज्य में आतंकवाद को फिर से जिंदा करना था. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि साजिश करने वालों के तार पाकिस्तान, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इटली और यूएई से जुड़े हुए हैं.

अधिकारी ने कहा कि साजिश के तहत ही हरदीप सिह और रमणदीप सिंह की भर्ती क्रमश: दुबई और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में की गई और प्रशिक्षण दिलाया गया. गगनेजा की हत्या अगस्त, 2016 में जालंधर में की गई थी. खालिस्तान समर्थक संगठनों ने राज्य से संघ नेताओं का सफाया करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए उनकी हत्या की. एनआई को यह मामला इसी साल सौंपा गया. एजेंसी ने इसी साल मार्च में प्राथमिकी दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\