देश

केंद्रीय गृह अमित शाह साल 2021 के प्रचार अभियान लिए किए पहुंचे गुवाहाटी, चूराचांदपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रखेंगे आधारशिला; पार्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ भगवा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को शनिवार को औपचारिक रूप से गुवाहाटी में शुरू करेंगे. शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी (शहर में दूसरा मेडिकल कॉलेज) में नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे.

केंद्रीय गृह अमित शाह साल 2021 के प्रचार अभियान लिए किए पहुंचे गुवाहाटी, चूराचांदपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रखेंगे आधारशिला; पार्टी कार्यक्रम में होंगे शामिल
गृह मंत्री अमित शाह (Photo Credits: PTI)

गुवाहाटी, 26 दिसंबर: केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह (Amit Shah) अगले साल होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ भगवा पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को शनिवार को औपचारिक रूप से गुवाहाटी में शुरू करेंगे. शाह शुक्रवार मध्यरात्रि गुवाहाटी पहुंचे. असम के मुख्यमंत्री सबार्नंद सोनोवाल (Sabarnand Sonowal), वित्त और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा (Himant Biswa Sharma), बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, राज्य के पार्टी अध्यक्ष रंजीत कुमार दास आदि नेताओं ने हवाईअड्डे पर शाह की अगवानी की.

शर्मा के अनुसार, असम में सरकार और पार्टी कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद, शाह रविवार को मणिपुर जाएंगे और इंफाल रवाना होने से पहले वह चूराचांदपुर मेडिकल कॉलेज के लिए आधारशिला रखेंगे और सिविल सोसाइटी के नेताओं से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि शाह असम और मणिपुर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान असम में बीजेपी के सहयोगियों से भी मिलेंगे, जिनमें असम गण परिषद (Assam Gana Parishad), गण शक्ति और राभा जाति एक्य मंच शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 6 JDU MLA Joins BJP: अरुणाचल प्रदेश में छह जेडीयू विधायकों ने पार्टी छोड़ थामा बीजेपी का दामन, नीतीश कुमार ने दी ये प्रतिक्रिया

शर्मा ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेंगे. कांग्रेस के कुछ नेताओं के शाह की यात्रा के दौरान बीजेपी में शामिल होने की उम्मीद है. कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अजंता नेग के बीजेपी में शामिल होने की मीडिया रिपोर्ट के बारे में शर्मा ने कहा, "अब तक उन्होंने बीजेपी से संपर्क नहीं किया है."

शाह शनिवार को असम दर्शन कार्यक्रम के तहत 8,000 नामघर (असम के पारंपरिक वैष्णव मठों) को वित्तीय अनुदान वितरित करेंगे, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के रूप में 'बतद्रवा थान' के विकास के लिए आधारशिला रखेंगे. शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी (शहर में दूसरा मेडिकल कॉलेज) में नए मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2020 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).