पीएम मोदी का विरोध कर रहे पाकिस्तान के सीनेटर ने शेयर की पॉर्नस्टार की तस्वीर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का विरोध करने के चक्कर में पाकिस्तान के पूर्व इंटीरियर मिनिस्टर व सीनेटर अब्दुल रहमान मलिक सोमवार को एक पॉर्नस्टार की तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. बासित ने भी गलती से पुरुष पॉर्न स्टार की तस्वीर को अनंतनाग में पैलेट गन के कारण आंखें खोनेवाला व्यक्ति करार दिया था.

पोर्न/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नीतियों का विरोध करने के चक्कर में पाकिस्तान के पूर्व इंटीरियर मिनिस्टर व सीनेटर अब्दुल रहमान मलिक (Abdul Rehman Malik) सोमवार को एक पॉर्नस्टार की तस्वीर साझा कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए. मलिक को एक अक्षय नाम के ट्विटर हैंडल ने टैग करते हुए लिखा, "सर, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों की प्रभावशाली अभिनेत्रियों ने हिजाब पहनकर नागरिकता संशोधन विधेयक (CAA) का विरोध करने वाले भारतीय मुसलमानों के साथ एकजुटता दिखाई है. उन्हें सलाम, मोदी जल्द ही देंगे इस्तीफा."

इसके जवाब में तस्वीरों को पोस्ट करते हुए संघीय जांच एजेंसी के अधिकारी रहे रहमान मलिक ने लिखा, "मे गॉड ब्लेस हर (अल्लाह उस पर रहम करे)" दरअसल, ये तीन तस्वीरें अलग-अलग लड़कियों की थीं. इनमें से दो पॉर्नस्टार मिया खलीफा और नादिया अली हैं. उनके इस पोस्ट पर ट्विटर यूजर्स ने उनकी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी. अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत अपनी पोस्ट को हटा दिया. लेकिन तब तक यूजर्स उनकी इस पोस्ट का स्क्रीन शॉर्ट ले चुके थे. इसके बाद उन्हें जमकर भारतीय यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: मेरठ के एसपी अखिलेश नारायण सिंह का ‘पाकिस्तान जाओ’ बयान का केशव मौर्य ने किया बचाव, कहा- कुछ गलत नहीं है

एक यूजर्स ने अक्ष्य नाम के ट्विटर हैंडल पर मजाकिया अंदाज में कहा, "तुम बहुत कमीने हो. भाई खेल गए." दूसरे ने लिखा, "आ गया लपेटे में." तीसरे ने लिखा, "एक नादिया अली है, एक मियां खलीफा और कौन है?" अन्य ने लिखा, "एकजुटता दिखाने के लिए मैं भी इन लड़कियों के साथ खड़ा हूं." ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई पाकिस्तानी नेता या पूर्व अधिकारी इस प्रकार से भारतीय ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया हो. गौरतलब है कि भारतीय संसद द्वारा जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने और विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने सोशल मीडिया पर कश्मीर में पैलेट गन हमले का दावा करते हुए एक तस्वीर साझा की थी.

बासित ने भी गलती से पुरुष पॉर्न स्टार की तस्वीर को अनंतनाग में पैलेट गन के कारण आंखें खोनेवाला व्यक्ति करार दिया था. भारत में नियुक्त पूर्व पाक राजनयिक को इस गलती के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था. हालांकि, अब्दुल बासित ने भी कुछ देर बाद ट्वीट डिलीट कर दिए थे.

अब्दुल बासित ने एक ट्वीट को रीट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, "अनंतनाग में पैलेट गन के कारण आंखें खोनेवाला यूसुफ, प्लीज अपनी आवाज उठाइए." हालांकि, मरीज बताया जा रहा यूसुफ हकीकत में पॉर्न स्टार जॉनी सिन्स था. सिन्स को गले लगाकर रोने की ऐक्टिंग करनेवाली महिला भी एडल्ट फिल्मों की पॉनस्टार थी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड