कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- नोटबंदी का 2.0 संस्करण है CAA और NRC
नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर पर फिर से निशाना साधा और कहा कि यह दोनों नोटबंदी का 2.0 संस्करण है. कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा क्या आपने मेरे ट्वीट और डिटेंशन सेंटर की तस्वीरें देखी.
नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (National Civil Register) पर फिर से निशाना साधा और कहा कि यह दोनों नोटबंदी का 2.0 संस्करण है. कांग्रेस (Congress) के 135वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा, "क्या आपने मेरे ट्वीट और डिटेंशन सेंटर की तस्वीरें देखी. और क्या आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना? क्या आपको डिटेंशन सेंटर का वीडियो मिला?"
सरकार पर हमला जारी रखते हुए राहुल ने आगे कहा, "सीएए और एनआरसी के जरिए सरकार गरीबों को लाइन में खड़ा करना चाहती है और अपने 15 उद्योगपति दोस्तों की मदद करना चाहती है." सीएए और एनआरसी को वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने वाला कहते हुए राहुल ने आगे कहा, "यह लोगों के लिए दोहरे झटके की तरह है, क्योंकि वे गरीबों को अपने दस्तावेज दिखाने के लिए कहेंगे, जबकि वे उद्योगपतियों से दस्तावेज नहीं मांगेंगे."
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "ये नोटबंदी का 2.0 संस्करण है." इससे पहले, पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने एक ट्वीट में असम के एक डिटेंशन सेंटर का वीडियो साझा किया था और नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

