बुलंदशहर हिंसा: योगी आदित्यनाथ पर उन्ही के मंत्री ने साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर अकसर विवादों में रहने वाले राजभर कल रसडा में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे
बलिया: बीजेपी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुलंदशहर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके लोग दंगा भडका रहे हैं जबकि वह शांति का प्रयास कर रहे हैं.
अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर अकसर विवादों में रहने वाले राजभर कल रसडा में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे .
बुलन्दशहर कांड के बाद मुख्यमंत्री की उच्च अधिकारियों के साथ बैठक और दिवंगत पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिजनों से मुलाकात को लेकर पूछे गये सवाल पर राजभर ने कहा, ''उनके (योगी) लोग दंगा भड़का रहे हैं तथा वह शान्ति का प्रयास कर रहे हैं.''
संबंधित खबरें
राजनीति की बिसात पर अखिलेश यादव की चाल, छोटे मोहरों से बड़े दांव की तैयारी
ओमप्रकाश राजभर के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया शेयर
OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: मिल्कीपुर में भाजपा जीतेगी, अखिलेश यादव के आरोप हताशा से भरे; ओमप्रकाश राजभर
बाबासाहेब के सपने को साकार करने के लिए काम कर रही है एनडीए सरकार: ओमप्रकाश राजभर
\