एजेंसी न्यूज

UP Elections 2022: आगरा में 2 फरवरी को बसपा की पहली रैली, जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) दो फरवरी को आगरा (Agra) में एक जनसभा (Rally) को संबोधित करेंगी. बसपा के मुताबिक रैली के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.

UP Elections 2022: आगरा में 2 फरवरी को बसपा की पहली रैली, जनसभा को संबोधित करेंगी मायावती
बसपा प्रमुख मायावती (Photo Credit : ANI)

UP Assembly Elections 2022, लखनऊ,25 जनवरी: यूपी चुनाव को लेकर बसपा (BSP) अब एक्टिव हो गई है. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) दो फरवरी को आगरा (Agra) में एक जनसभा (Rally) को संबोधित करेंगी. बसपा के मुताबिक रैली के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा. BJP प्रियंका गांधी को उन्ही के खेल में देगी पटकनी, महिला चौपाल और कीर्तन के जरिए महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra) ने ट्विटर पर लिखा, ''अवगत कराना हैं कि दो फरवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी . जनसभा का समय एवं स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओ को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी .''

उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान जनता के बीच बसपा सुप्रीमो की लगभग अनुपस्थिति पर भी उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे. बसपा सूत्रों के अनुसार वह लगातार अपने आवास पर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों और राज्य भर के बूथों के प्रभारियों से मिल रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा रैलियों पर प्रतिबंध लगाये जाने से पहले, कोरोनोवायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए उन्होंने किसी भी जनसभा को संबोधित नहीं किया.

मायावती ने पिछली बार अक्टूबर में लखनऊ में और इससे पहले सितंबर में राज्य में अपनी पार्टी के 'प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों' की समाप्त पर एक जनसभा को संबोधित किया था. बसपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में 19 सीटें जीती थीं, लेकिन उसके कम से कम एक दर्जन बसपा विधायकों ने या तो

अपनी निष्ठा बदल ली या उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा जैसे वरिष्ठ नेता, कभी मायावती के करीबी विश्वासपात्र थे, वे अब अन्य दलों में चले गये हैं .

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).